Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)शोहरतगढ़ थाने में मुहर्रम पर शांति समिति की बैठक:दोनों समुदायों के साथ...

शोहरतगढ़ थाने में मुहर्रम पर शांति समिति की बैठक:दोनों समुदायों के साथ शांतिपूर्ण आयोजन पर चर्चा, पुलिस सतर्क


शोहरतगढ़ थाने में आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार शाम को पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में दोनों समुदायों के धर्मगुरुओं, ताजियादारों, जुलूस आयोजकों, ग्राम प्रधानों और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। बैठक के दौरान प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह ने कहा कि त्योहार को सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। उन्होंने बताया कि ताजिया जुलूसों के निर्धारित मार्गों का सत्यापन कर आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई है। साथ ही, संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। पुलिस ने नागरिकों से अफवाहों से दूर रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। पर्व के दौरान पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा और सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन कैमरों के माध्यम से सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा। जामा मस्जिद के सदर अल्ताफ हुसैन ने मुहर्रम पर्व को आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन भी दिया। इस अवसर पर उपनिरीक्षक संतोष यादव, मुख्य आरक्षी दिनेश यादव, मुख्य आरक्षी प्रभाकर यादव, आरक्षी रामकरन सहित दोनों समुदायों के गणमान्य नागरिक, धर्मगुरु और ताजियादार उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments