#बस्ती_न्यूज
बस्ती नगर पंचायत नगर और आसपास के क्षेत्रों में बीती रात से जारी भीषण गर्मी और लगातार विद्युत कटौती ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। उमस भरी गर्मी के बीच घंटों बिजली गुल रहने से बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को सर्वाधिक परेशानी हुई। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग रात भर घरों से बाहर निकलकर सड़कों और गलियों में टहलते रहे।स्थानीय निवासियों के अनुसार, देर रात तक बिजली की आवाजाही बनी रही, जिससे पंखे और कूलर बंद हो गए। भीषण गर्मी के कारण कई घरों में छोटे बच्चे सो नहीं पाए, वहीं बुजुर्गों और बीमार लोगों की स्थिति भी बिगड़ गई। नागरिकों का कहना है कि लगातार बिजली कटौती ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है।क्षेत्र के निवासी गुड्डू, मनोज, विक्रम, राजू और बबलू समेत कई अन्य लोगों ने बताया कि पूरी रात वे परेशान रहे। कई परिवार अपने घरों के बाहर बैठने को मजबूर हुए, जबकि कुछ लोग छतों और गलियों में रात बिताते देखे गए। स्थानीय नागरिकों ने चिंता व्यक्त की कि दिन की तेज धूप और रात की बिजली कटौती से स्थिति और गंभीर हो रही है।स्थानीय लाइटमैन ने जानकारी दी कि 33000 केवी लाइन में फाल्ट आने के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित हुई है। विभाग की टीम फाल्ट का पता लगाने और उसे जल्द ठीक करने में जुटी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि फाल्ट ठीक होते ही विद्युत व्यवस्था बहाल कर दी जाएगी।नागरिकों ने विद्युत विभाग से मांग की है कि गर्मी के मौसम को देखते हुए निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके। उनका कहना है कि यदि समय रहते व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया, तो आने वाले दिनों में परेशानी और बढ़ सकती है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
भीषण गर्मी, रातभर बिजली कटौती से लोग परेशान:33000 लाइन में फाल्ट, बच्चों-बुजुर्गों को सबसे अधिक दिक्कतें
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












