श्रावस्ती-बलरामपुर सीमा पर मंगलवार रात एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घायलों की पहचान बलरामपुर देहात कोतवाली क्षेत्र के बगाही निवासी फूल कुमार (30) पुत्र बोधी, प्रकाश वर्मा (35) पुत्र गुरुदास और मिश्रौलिया निवासी देवानंद (35) पुत्र राजबहादुर चौरसिया के रूप में हुई है। ये तीनों मंगलवार रात गिलौला की तरफ एक बरात में शामिल होने जा रहे थे। बताया गया कि जैसे ही उनकी बाइक श्रावस्ती-बलरामपुर सीमा पर पहुंची, इकौना की ओर से बलरामपुर जा रही एक तेज रफ्तार कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक ट्रक के नीचे जा घुसी। इस हादसे में तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें उच्च इलाज के लिए बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
कार की टक्कर से बाइक सवार घायल:तीनों की हालत गंभीर, मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












