Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)मुख्य आरक्षी रियाज अहमद हुए लाइन हाजिर:सोशल मीडिया पर जातिगत टिप्पणी के...

मुख्य आरक्षी रियाज अहमद हुए लाइन हाजिर:सोशल मीडिया पर जातिगत टिप्पणी के आरोप में कार्रवाई, विभागीय जांच के आदेश


श्रावस्ती जिले में सोशल मीडिया पर जातिगत टिप्पणी का मामला सामने आया है। सोनवा थाना क्षेत्र की चौकी चंद्रखा बुजुर्ग में तैनात मुख्य आरक्षी रियाज अहमद पर ब्राह्मण समाज के प्रति अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करने का आरोप है। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के श्रावस्ती जिलाध्यक्ष हरिओम तिवारी ने एक वीडियो जारी कर इसकी कड़ी निंदा की और पुलिस विभाग से सख्त कार्रवाई की मांग की थी। मामले का संज्ञान लेते ही पुलिस विभाग ने तत्काल कार्रवाई की। विभागीय सूचना के अनुसार, मुख्य आरक्षी रियाज अहमद के खिलाफ पदीय कर्तव्यों में घोर लापरवाही, स्वेच्छाचारिता और अनुशासनहीनता के आरोप पाए गए हैं। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया कि संबंधित पुलिसकर्मी नियमों के विरुद्ध सोशल मीडिया पर जातिगत टिप्पणियां पोस्ट किया था, जिसे गंभीर कदाचार माना गया है। पुलिस विभाग की छवि को धूमिल करने वाले इस कृत्य को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने मुख्य आरक्षी रियाज अहमद को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। इसके साथ ही, मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच सुनिश्चित करने के लिए उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी जारी किए गए हैं। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद पुलिस शुचिता, पारदर्शिता और अनुशासन के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता या सामाजिक सौहार्द को प्रभावित करने वाले कृत्यों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments