Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)200 रुपए से अधिक का नहीं मिल रहा पेट्रोल:नानपारा में पंप पर...

200 रुपए से अधिक का नहीं मिल रहा पेट्रोल:नानपारा में पंप पर भीड़, छात्र घायल; पुलिस ने संभाली कमान


पेट्रोल पंप पर मंगलवार को भारी भीड़ के चलते हालात बेकाबू हो गए। सुबह से लगी लंबी कतारों के कारण आसपास के स्कूलों के छात्रों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। भीड़ के बीच फंसे सरस्वती स्कूल के एक छात्र के चोटिल होने की भी सूचना है। श्री शंकर इंटर कॉलेज और सरस्वती स्कूल के छात्रों के आने-जाने में बाधा उत्पन्न होने पर शिक्षक बैकुंठ नाथ अवस्थी ने एसडीएम मोनालिसा जौहरी और यातायात निरीक्षक राम प्रकाश यादव से शिकायत की। इसके बाद कोतवाली से अतिरिक्त पुलिस बल और यातायात कर्मियों को मौके पर तैनात किया गया। वरिष्ठ उपनिरीक्षक शशि प्रताप सिंह, कस्बा इंचार्ज द्वितीय रिजवान उल्ला खान और उपनिरीक्षक मनीष यादव ने भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन अत्यधिक भीड़ के कारण स्थिति बार-बार बिगड़ती रही। इसके बाद प्रभारी निरीक्षक राजनाथ सिंह ने यातायात उपनिरीक्षक रवि यादव के साथ मोर्चा संभाला और कड़ी धूप में व्यवस्था को सामान्य करने में जुटे रहे। इसी दौरान पेट्रोल पंप पर डीजल समाप्त हो जाने से कुछ हद तक भीड़ में कमी आई, लेकिन स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में नहीं आ सकी। भारी भीड़ के कारण यातायात व्यवस्था भी बार-बार चरमराती रही। उपभोक्ताओं में इस बात को लेकर खासा आक्रोश देखने को मिला कि पेट्रोल पंप पर ₹200 से अधिक का पेट्रोल नहीं दिया जा रहा है। घंटों इंतजार के बाद भी सीमित मात्रा में ईंधन मिलने से लोग नाराज नजर आए। वहीं, इस पूरे घटनाक्रम ने जिला पूर्ति अधिकारी के दावों की भी पोल खोल दी है, क्योंकि जमीनी स्तर पर ईंधन की किल्लत और अव्यवस्था साफ दिखाई दे रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments