Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)पिकअप चालक दो भाई मारपीट में घायल:जिला अस्पताल में चल रहा इलाज,...

पिकअप चालक दो भाई मारपीट में घायल:जिला अस्पताल में चल रहा इलाज, पुलिस जांच में जुटी

#बस्ती_न्यूज

छावनी थाना क्षेत्र में पिकअप चालक दो सगे भाइयों पर हमला हुआ है। शेषपुर गांव के पास कुछ युवकों ने उनकी पिकअप रोककर मारपीट की, जिसमें दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए बस्ती जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, राजदीप चौहान और दीपक चौहान पुत्रगण हीरालाल निवासी धिरौली बाबू अपनी पिकअप से घर लौट रहे थे। रास्ते में शेषपुर गांव के पास दो-तीन युवकों ने उनकी गाड़ी रोक ली। पिकअप चालक राजदीप चौहान ने आरोप लगाया कि बिना किसी कारण उन्हें गालियां दी गईं और लाठी-डंडों से पीटा गया। इस हमले में राजदीप और उनके भाई दीपक के सिर सहित शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आई हैं। ग्रामीणों की सूचना पर छावनी पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस ने घायल दोनों युवकों को विक्रमजोत सीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल बस्ती रेफर कर दिया। फिलहाल, दोनों घायल भाइयों का उपचार बस्ती जिला अस्पताल में चल रहा है। इस घटना के संबंध में घायल युवकों की माता अमृता देवी ने छावनी थाने में लिखित तहरीर दी है। प्रभारी थानाध्यक्ष छावनी सभाजीत मिश्रा ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो गई है और पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments