Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)डुमरियागंज में पिकअप-ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर:एक घायल, पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त...

डुमरियागंज में पिकअप-ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर:एक घायल, पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त की


डुमरियागंज थाना क्षेत्र के मोतीगंज और परसा इमाद के बीच सोमवार रात एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली और डीजे लदी पिकअप की जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे ग्रामीणों की मदद से बेवा सीएचसी पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। यह घटना सोमवार रात लगभग 11 बजे रुधौली-डुमरियागंज मार्ग पर हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चालक उसमें फंस गया। घायल चालक की पहचान डुमरियागंज थाना क्षेत्र के जामौता निवासी 28 वर्षीय सुखराम पासवान पुत्र बलराम पासवान के रूप में हुई है। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। साबिर अली, सद्दाम भाई, अब्दुल भाई, सलीम जैसे ग्रामीणों के साथ-साथ भारतभारी नगर पंचायत के सभासद शिवम सिंह भी अपने साथियों के साथ सहायता के लिए पहुंचे। उन्होंने फंसे हुए चालक को निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। इसके बाद सभासद शिवम सिंह ने जेसीबी बुलाई। जेसीबी की मदद से पिकअप को काटकर चालक सुखराम पासवान को बाहर निकाला गया। उसे तुरंत बेवा सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा उसका उपचार किया जा रहा है। इस संबंध में डुमरियागंज थाना प्रभारी निरीक्षक श्री प्रकाश यादव ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी है। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है। उन्होंने यह भी बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments