#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले के दुबौलिया थाना क्षेत्र के सरैया अतिबल गांव में बुधवार देर रात एक घर में चोरी की वारदात हुई। अज्ञात चोर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर दुबौलिया पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। कमरे से 20 हजार नकद गायब सरैया अतिबल गांव निवासी अजय सिंह के घर में चोरों ने बुधवार देर रात ताला तोड़कर प्रवेश किया। चोरों ने सोने के गहने, दो अंगूठी, चांदी के सिक्के, कान झाला सहित 50 हजार रुपये नकद चुरा लिए। इसके अतिरिक्त, दूसरे कमरे से भी 20 हजार रुपये नकद चोरी हुए। बिखरा हुआ पड़ा घर का सामान गुरुवार सुबह जब परिजन जागे, तो उन्होंने घर का सामान बिखरा हुआ पाया। तत्काल इसकी सूचना दुबौलिया पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। पीड़ित अजय सिंह ने गुरुवार को थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है और मामले में कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष जीवन त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है और जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
दुबौलिया में घर से रखे लाखों के जेवरात, नकदी चोरी:बस्ती के सरैया अतिबल गांव में हुई वारदात, पुलिस कर रही छानबीन
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












