महराजगंज जिले में गहराते पेट्रोल-डीजल संकट के विरोध में गुरुवार को भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के कार्यकर्ताओं ने अनोखा प्रदर्शन किया। भाकियू जिलाध्यक्ष राम अशीष के नेतृत्व में किसानों ने ठेला यात्रा निकालकर सरकार और प्रशासन का ध्यान ईंधन संकट की ओर खींचा। प्रदर्शन के तहत किसानों ने एक मोटरसाइकिल को ठेले पर लादकर मुजरी मार्ग से सक्सेना चौराहे तक यात्रा निकाली। इस दौरान किसानों ने नारेबाजी करते हुए बताया कि जिले में डीजल और पेट्रोल की कमी से खेती-किसानी बुरी तरह प्रभावित हो रही है। खरीफ सीजन की शुरुआत में डीजल की अनुपलब्धता के कारण सिंचाई और अन्य कृषि कार्य बाधित हो रहे हैं, जिससे किसानों की मुश्किलें बढ़ रही हैं। भाकियू जिलाध्यक्ष राम अशीष ने बताया कि जिले के अधिकांश पेट्रोल पंपों पर डीजल और पेट्रोल की भारी कमी है। किसान घंटों लाइन में खड़े रहने के बाद भी खाली हाथ लौटने को मजबूर हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार किसानों की समस्याओं के प्रति गंभीर नहीं है, जबकि खेती पूरी तरह डीजल पर निर्भर हो चुकी है। ठेला यात्रा के समापन के बाद किसान कलक्ट्रेट परिसर पहुंचे। यहां उन्होंने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में जिले में पेट्रोल-डीजल की सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करने, किसानों को प्राथमिकता के आधार पर ईंधन उपलब्ध कराने और इस संकट के समाधान के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाने की मांग की गई है। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में किसान और भाकियू कार्यकर्ता शामिल हुए। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
महराजगंज में पेट्रोल-डीजल संकट पर किसानों का प्रदर्शन:ठेला यात्रा निकालकर राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन, आपूर्ति की मांग
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












