Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सिद्धार्थनगर में मोहर्रम को लेकर पुलिस अलर्ट:फ्लैग मार्च कर सुरक्षा का जायजा...

सिद्धार्थनगर में मोहर्रम को लेकर पुलिस अलर्ट:फ्लैग मार्च कर सुरक्षा का जायजा लिया, भाईचारे और शांति से मनाने की अपील


सिद्धार्थनगर पुलिस ने आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। इसी क्रम में रविवार को क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी के नेतृत्व में थाना शोहरतगढ़ पुलिस ने कस्बे के प्रमुख मार्गों, बाजारों और संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त और फ्लैग मार्च किया। यह फ्लैग मार्च वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश और अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन में आयोजित किया गया था। इसमें थाना शोहरतगढ़ के अधिकारी और कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। पुलिस टीम ने कस्बे के विभिन्न मोहल्लों, भीड़भाड़ वाले इलाकों और प्रमुख चौराहों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। फ्लैग मार्च के दौरान अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों और गणमान्य लोगों से संवाद किया। उन्होंने मोहर्रम पर्व को आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाने की अपील की। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया। अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर फैलने वाली भ्रामक और भड़काऊ सूचनाओं पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्राधिकारी मयंक द्विवेदी ने बताया कि मोहर्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है। संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है और पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया जाएगा। उन्होंने जनसहयोग से ही त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की बात कही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आगामी दिनों में भी क्षेत्र में लगातार गश्त, चेकिंग अभियान और जनसंपर्क कार्यक्रम चलाए जाएंगे, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की संभावना को समाप्त किया जा सके। फ्लैग मार्च के माध्यम से पुलिस ने यह संदेश देने का प्रयास किया कि जनपद में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments