HomeHealth & Fitnessलखनऊ में निषाद पार्टी कार्यकर्ताओं और पार्षद प्रतिनिधि के बीच नोकझोंक

लखनऊ में निषाद पार्टी कार्यकर्ताओं और पार्षद प्रतिनिधि के बीच नोकझोंक

लखनऊ। निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल,निषाद पार्टी युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अधिवक्ता शिवा गौड़ और बालागंज वार्ड की पार्षद कमलेश कुमारी पटेल के देवर पंकज से उस वक्त नोक—झोक हो गई जब वह शिकायती पत्र देने पहुंचे।

हरदोई रोड़ स्थित बालागंज चौराहा पर लगी महाराजा निषादराज गुहा की मूर्ति से धनुष टूटा,तरकश चोरी ,ग्रीन बेल्ट फवारा, सुरक्षा रेलिंग, टाइल्स  साफ—सफाई व आधुनिक लाइट व अराजक तत्वों का जमावड़ा समेत अन्य दिक्कतों को लेकर विषय पर चर्चा करनी थी। इसकी जानकारी निषाद पार्टी के कार्यकर्ता, पार्षद को एक दिन पूर्व दे दी गई फिर भी नदारद मिली।

अधिवक्ता शिवा गौड़ व अन्य लोगों का कहना कमलेश कुमारी पटेल जो सिर्फ नाम की पार्षद है वर्तमान में सभासदी का संचालन उनके देवरा पंकज पटेल द्वारा किया जाता है। जबकि जमीनी स्तर पर कोई कार्य नहीं दिखता है। शिवा गौड़ व अन्य लोगों का कहना जब निषाद समाज द्वारा या मोहीम उनके संज्ञान में डाली गई, निषादराज चौराहे का सुंदरीकरण के विषय पर तो उनका व्यवहार बहुत ही अभद्र रहा। एक दिन पहले यह आश्वासन दिया कि साफ सफाई करवा दूंगा मौके पर पहुंचे तो वहां कोई सफाई नहीं हुई थी। फिर पार्षद के देवर बता रहे पंकज स्वम न आ कर एक कर्मचारी को भेजा दिया। बवाजूद बालागंज चौराहा तीन पार्षदों के अंर्तगत आता है,ये बात कह कर टरका दिया।

17july71234567
बालागंज वार्ड—27 के नगर निगम बोर्ड पर लिखा दूसरे क्षेत्र के पार्षद का मोबाइल नंबर

अधिवक्ता शिवा गौड़ व अन्य लोगों का कहना है कि चौराहा पर पार्षद का नाम तो सही लिखा है किंतु उस पर जो नंबर लिखा है उस पर कॉल करने पर पता चलता है वह नंबर किसी और व्यक्ति का है यह भी बहुत गंभीर विषय है अगर कोई व्यक्ति पार्षद से संपर्क करना चाहता है तो वह संपर्क कैसे करें। सोचने वाली बात यह है जब एक क्षेत्र का पार्षद ऐसा जवाब देगा कि हम यहां के साफ-सफाई नहीं करवाते कमलेश कुमारी सिर्फ नाम की पार्षद है बाकी सारी कार्य जो भी पार्षद के होते हैं ।

वह पंकज पटेल द्वारा किए जाते हैं जबकि आधिकारिक तौर पर पंकज पटेल वर्तमान में पार्षद नहीं है और लोगों का यह भी कहना है की पंकज पटेल को जब भी आप किसी सार्वजनिक कार्य के लिए बुलाएंगे वह नहीं आते हैं सिर्फ उसे फोन से बात करेंगे और समाज के नाम पर कोई कार्य नहीं करते हैं स्वच्छता के नाम पर कोई कार्य नहीं करते हैं यह बहुत ही गंभीर विषय है।इस दौरान निर्बल इंडियन शोषित हमारा आमदम (निषाद पार्टी)युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अधिवक्ता शिवा गौड़ लखनऊ,रवि निषाद,उमेश निषाद,जगदीश निषाद ,कुनाल गौड़,नीरज निषाद ,धनपत मल्लाह,शिवपरध निशाद, सुंदर लाल निषाद, रामशंकर निषाद, समेत दर्जनों लोग उपस्थित रहें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments