HomeHealth & Fitnessनदी किनारे चल रही कच्ची शराब की भट्टी ध्वस्त,20 लीटर शराब व...

नदी किनारे चल रही कच्ची शराब की भट्टी ध्वस्त,20 लीटर शराब व 200 किलो लहन बरामद

निघासन-खीरी,17 जुलाई(तरुणमित्र)। जनपद में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण,बिक्री एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत आबकारी विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नदी किनारे संचालित कच्ची शराब की भट्टी को ध्वस्त कर दिया।
 
आबकारी निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया यह अवैध शराब के खिलाफ़ यह कार्यवाही अपर मुख्य सचिव एवं आबकारी आयुक्त के निर्देशों के अनुपालन में जिलाधिकारी खीरी के मार्गदर्शन तथा उप आबकारी आयुक्त (लखनऊ प्रभार) एवं जिला आबकारी अधिकारी खीरी के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक राजेश कर ने क्षेत्र-3 निघासन और मझगई थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने बल्लीपुर व मुरगहा क्षेत्र में नदी के डूब क्षेत्र तथा आसपास के गांवों में सघन छापेमारी अभियान चलाया।
 
कार्रवाई के दौरान नदी किनारे जंगल में संचालित एक अवैध कच्ची शराब की भट्टी पकड़ी गई। मौके से लगभग 20 लीटर कच्ची शराब, 200 किलोग्राम लहन तथा शराब बनाने में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए गए।
आबकारी विभाग ने इस संबंध में आबकारी अधिनियम के तहत एक अभियोग पंजीकृत कर बरामद शराब को कब्जे में ले लिया। वहीं, मौके पर ही 200 किलोग्राम लहन को नष्ट कर दिया गया तथा अवैध भट्टी को ध्वस्त कर दिया गया।
 
आबकारी राजेश कुमार ने बताया कि जनपद में अवैध शराब के विरुद्ध विशेष प्रवर्तन अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments