Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)भीषण गर्मी में बिजली कटौती ने बढ़ाई मुश्किलें:ठूठीबारी में रातभर जागने को...

भीषण गर्मी में बिजली कटौती ने बढ़ाई मुश्किलें:ठूठीबारी में रातभर जागने को मजबूर लोग, अवर अभियंता ने बताई वजह


ठूठीबारी कस्बा और आसपास के गांवों में इन दिनों अनियमित बिजली कटौती से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। भीषण गर्मी और उमस के बीच खासकर रात में बिजली गुल होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र में तापमान लगातार बढ़ रहा है। दिन में तेज धूप और रात में उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। घरों के अंदर रहना मुश्किल हो गया है। गर्मी से बचने के लिए लोग पंखे, कूलर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का सहारा ले रहे हैं, लेकिन बार-बार हो रही बिजली कटौती इन उपायों को बेअसर कर रही है। रात के समय बिजली जाने से लोग पूरी रात जागने को मजबूर हैं। इस समस्या का सबसे ज्यादा असर छोटे बच्चों और बुजुर्गों पर पड़ रहा है, जिससे उनके स्वास्थ्य पर भी विपरीत प्रभाव पड़ने लगा है। कई परिवार गर्मी से राहत पाने के लिए छतों या खुले में रात बिताने को विवश हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि भीषण गर्मी के बावजूद नियमित बिजली आपूर्ति न होना गंभीर समस्या बन गई है। उन्होंने बिजली विभाग से रात में कटौती, ट्रिपिंग और लो वोल्टेज की समस्या को जल्द दूर करने की मांग की है। इमरजेंसी रोस्टिंग चल रही: अवर अभियंता ठूठीबारी उपकेंद्र के अवर अभियंता रजनीश कुमार ने बताया कि- भीषण गर्मी के कारण इमरजेंसी रोस्टिंग लागू की गई है। वर्तमान में दो बार 30-30 मिनट और दो बार 45-45 मिनट की रोस्टिंग की जा रही है। विभाग स्थिति में जल्द सुधार के लिए कार्य कर रहा है।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments