हिंसक प्रदर्शनों के बाद बड़ी मुश्किल से चुनाव हुए और सरकार बनी थी लेकिन लगता है कि नेपाल में अब भी सब ठीक नहीं हुई है। बालेन शाह की अगुवाई में बनी सरकार के खिलाफ एक महीने से कम समय में ही प्रदर्शन होने लगे हैं। इस बीच नेपाल के चर्चित गहमंत्री बने सुदन गुरुंग ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सुदन गुरुंग ने ना सिर्फ इस्तीफा दिया है बल्कि यह भी कहा है कि उनके लिए एथिक्स किसी भी सत्ता से ज्यादा अहम हैं और सत्ता से ज्यादा अहमियत जनता के भरोसे की है। उन्होंने यह भी कहा है कि जो ‘राम राज्य’ चाहते हैं, उन्हें त्याग करने का साहस और नैतिक शक्ति दिखानी होगी।
इस खबर को अपडेट किया जा रहा है।












