#बस्ती_न्यूज
बस्ती में 21 वर्षीय युवक सत्यम सिंह का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। वह 24 घंटे से लापता था। शव गुरुवार सुबह करीब पांच बजे बभनान नगर पंचायत के वार्ड नंबर-1 स्थित अंबेडकर नगर में बरामद हुआ। सत्यम गौर थाना क्षेत्र के महुआडाबर गांव का निवासी था। सत्यम सिंह, जो इंद्रसेन सिंह के पुत्र थे, बुधवार सुबह करीब छह बजे अपने घर से निकले थे। परिजनों को उनके जाने की कोई विशेष जानकारी नहीं थी। देर शाम तक घर न लौटने पर परिवार ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल पाया। गुरुवार सुबह उन्हें अंबेडकर नगर में शव मिलने की सूचना मिली। क्षेत्र में एक 28 वर्षीय व्यक्ति माइकल के नशे से जुड़े अवैध कारोबार में संलिप्त होने की चर्चा है। हालांकि, पुलिस ने इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और जांच पूरी होने तक किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से इनकार किया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, सत्यम घर से कुछ साथियों के साथ निकले थे, जिसके बाद उनका कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सत्यम के दो साथियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस घटना के विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष गौर अतुल कुमार अंजान, चौकी प्रभारी बभनान अजय नाथ सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। युवक की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए गहन जांच जारी है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
24 घंटे से लापता युवक का शव मिला:बस्ती में संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद, पोस्टमार्टम के लिए भेजा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












