HomeHealth & Fitnessढोल-ताशा विवाद में महिला ने लगाया गंभीर आरोप, पुलिस जांच में जुटी

ढोल-ताशा विवाद में महिला ने लगाया गंभीर आरोप, पुलिस जांच में जुटी

लखनऊ। वजीरगंज थाना क्षेत्र में एक महिला ने पड़ोसियों पर रेप और हत्या की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता मुस्कान शुक्ला की तहरीर पर नामजद और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एफआईआर के मुताबिक, 21 जून की रात करीब 10:30 बजे मोहल्ले के कुछ लोग महिला के घर के सामने ढोल-ताशा बजा रहे थे। शोर से उनकी सो रही बेटी जाग गई और रोने लगी। महिला ने घर के अंदर से ही ढोल बजाने का विरोध किया। आरोप है कि इस पर चांद उर्फ कल्लू, राजा, चांद, शबीना, इंशा, आसमा, मरजीना, शाहीना, शाहीन समेत अन्य लोगों ने गाली-गलौज शुरू कर दी।

पीड़िता का आरोप है कि चांद उर्फ कल्लू ने घर से बाहर निकलने पर रेप करने की धमकी दी। वहीं, जब उसके पति ने घटना का वीडियो बनाना शुरू किया तो आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि ‘तुम अकेले हिंदू होकर इस मोहल्ले में नहीं रह सकते, मैं किसी पुलिस या दरोगा से नहीं डरता।’ महिला ने तहरीर में आशंका जताई है कि आरोपियों से उसके परिवार की जान को खतरा है और उसके पति पर हमला कराया जा सकता है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments