Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)गर्भवती महिला ने पड़ोसियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया:श्रावस्ती के भगवानपुर खपहरिया...

गर्भवती महिला ने पड़ोसियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया:श्रावस्ती के भगवानपुर खपहरिया गांव का मामला, पुलिस जांच में जुटी


श्रावस्ती के सोनवा थाना क्षेत्र स्थित भगवानपुर खपहरिया गांव में एक गर्भवती महिला ने अपने पड़ोसियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। महिला ने गाली-गलौज, धक्का-मुक्की और लगातार परेशान करने की शिकायत की है। पीड़िता के अनुसार, घर निर्माण को लेकर चल रहे विवाद के कारण पड़ोसी उसके साथ आए दिन अभद्र व्यवहार करते हैं। महिला ने इस संबंध में पुलिस चौकी नासिरगंज में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उसने यह भी आरोप लगाया है कि उसकी शिकायत पर सुनवाई नहीं हुई, जिसके बाद उसने 1090 महिला हेल्पलाइन पर भी शिकायत दर्ज कराकर न्याय की गुहार लगाई है। मामले को लेकर नासिरगंज चौकी पर तैनात दीवान हरिशंकर वर्मा ने बताया कि उन्हें शिकायत प्राप्त हुई है। पुलिस ने दोनों पक्षों को पूछताछ के लिए बुलाया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। दीवान वर्मा ने आगे कहा कि जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस फिलहाल पूरे प्रकरण की सच्चाई का पता लगाने के लिए दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments