सिद्धार्थनगर जनपद के भनवापुर ब्लॉक प्रांगण में रविवार को तीन दिवसीय जन कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ हुआ। यह आयोजन केंद्र सरकार के जन-कल्याणकारी कार्यों के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में किया गया है। इसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह रहे। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पंडित लव कुश ओझा और मंडल अध्यक्ष गणेश विश्वकर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे। अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया और सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनहितकारी योजनाओं की जानकारी लोगों को दी। अपने संबोधन में वक्ताओं ने बताया कि केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार ने पिछले वर्षों में गरीबों, वंचितों और जरूरतमंद वर्गों के आर्थिक एवं सामाजिक उत्थान के लिए अनेक योजनाएं चलाई हैं। इन योजनाओं का मुख्य उद्देश्य पात्र लाभार्थियों को सीधा लाभ पहुंचाकर उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है। कार्यक्रम की तस्वीरें देखिए- शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों की स्वास्थ्य जांच, परामर्श और आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। इसके अतिरिक्त, विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं से संबंधित जानकारी प्रदान की गई और लाभार्थियों को सहायता भी मुहैया कराई गई। वक्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि सरकार की प्राथमिकता अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास और सुविधाएं पहुंचाना है। जन कल्याण शिविर जैसे आयोजन शासन की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम बन रहे हैं। कार्यक्रम का समापन जनहित और विकास के संकल्प के साथ हुआ।
भनवापुर में तीन दिवसीय जन कल्याण शिविर शुरू:केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर स्वास्थ्य मेले का आयोजन
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












