डुमरियागंज में डिजिटल जनगणना 2027 की तैयारियां पूरी हो गई हैं। 23 अप्रैल से 6 मई तक चलने वाले प्रगणकों और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण बुधवार को बीआरसी सभागार में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इसके साथ ही तहसील क्षेत्र में डिजिटल जनगणना के लिए सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। तहसीलदार एवं ग्रामीण क्षेत्र के चार्ज अधिकारी रविकुमार यादव ने बताया कि इस बार जनगणना पहली बार पूरी तरह डिजिटल माध्यम से कराई जा रही है। इसके तहत गुरुवार, 7 मई से स्व-गणना की प्रक्रिया शुरू होगी, जो 21 मई तक चलेगी। इस अवधि के दौरान नागरिक अपने मोबाइल या लैपटॉप के माध्यम से घर बैठे अपना और अपने परिवार का विवरण ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे। स्व-गणना के लिए पोर्टल https://se-census-gov-in खोला जाएगा, जिस पर लोग 15 दिनों के भीतर अपना डेटा दर्ज कर सकते हैं। रविकुमार यादव ने बताया कि स्व-गणना के दौरान नागरिकों से कुल 33 सवाल पूछे जाएंगे। ऑनलाइन विवरण भरने के बाद, प्रगणक घर-घर जाकर दर्ज किए गए डेटा का सत्यापन करेंगे। स्व-गणना के बाद, 22 मई से 20 जून 2026 तक मकान सूचीकरण का कार्य किया जाएगा। इस चरण में गणनाकर्मी प्रत्येक घर पर जाकर ऑनलाइन दर्ज जानकारी की पुष्टि करेंगे और जिन लोगों ने जानकारी नहीं भरी है, उनका डेटा डिजिटल डिवाइस के माध्यम से दर्ज करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनगणना कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ड्यूटी से अनुपस्थित रहने या कार्य में ढिलाई बरतने वाले प्रगणकों और सुपरवाइजरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान एबीएसए अशोक कुमार सिंह, शिव कुमार पाण्डेय, प्रेम प्रकाश चतुर्वेदी और अमित मिश्रा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
डिजिटल जनगणना 2027 की तैयारियां पूरी:डुमरियागंज में आज से शुरू होगी स्व-गणना प्रक्रिया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












