महराजगंज के नगर पालिका परिषद सिसवा में जनसंवाद के माध्यम से जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का क्रम जारी है। इसी कड़ी में रविवार सुबह नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल ने वार्ड संख्या-07 चौधरी चरण सिंह नगर (मंछा छपरा) का दौरा किया। उन्होंने वहां की महिलाओं से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना। संवाद के दौरान महिलाओं ने पेयजल, सफाई, जलनिकासी, सड़क और अन्य नागरिक सुविधाओं से संबंधित शिकायतें दर्ज कराईं। अध्यक्ष प्रतिनिधि ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल निर्देश दिए, जिसके बाद अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। शेष समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन भी दिया गया। इस अवसर पर गिरजेश जायसवाल ने कहा कि जनसंवाद ही जनसेवा का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने बताया कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान और नगर का समग्र एवं संतुलित विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। जायसवाल ने जोर देकर कहा कि नगरवासियों का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है, और नगर पालिका इस पर खरा उतरने के लिए प्रतिबद्धता से काम कर रही है। वार्डवासियों ने समस्याओं के त्वरित समाधान और जनप्रतिनिधि के सीधे संवाद की इस पहल की सराहना की। उन्होंने नगर पालिका के इस प्रयास को जनहित में महत्वपूर्ण बताया।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
सिसवा वार्ड-7 में अध्यक्ष प्रतिनिधि ने सुनीं समस्याएं:महिलाओं की पेयजल, सफाई संबंधी शिकायतों का मौके पर समाधान
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












