*अपर पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश चन्द्र उत्तम* द्वारा *आरक्षी क्रमशः 01.तेजबहादुर 02.दिलीप कुमार 03 धीरेन्द्र सिंह 04.प्रदीप पाण्डेय 05. कृष्ण मोहन व महिला आरक्षी पम्मी कुमारी को आरक्षी पद से मुख्य आरक्षी* पद पर पदोन्नति प्रदान की गई।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ने पदचिह्न लगाकर सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि *पदोन्नति किसी भी कर्मचारी की मेहनत, लगन और कर्तव्यनिष्ठा का परिणाम होती है।* यह उपलब्धि न केवल व्यक्तिगत गर्व का विषय है, बल्कि पूरे विभाग की कार्यकुशलता और अनुशासन का प्रतीक भी है।
अपर पुलिस अधीक्षक ने पदोन्नत मुख्य आरक्षियों को प्रेरित करते हुए कहा कि “नई जिम्मेदारियों के साथ चुनौतियां भी बढ़ती हैं। इसलिए आपको हमेशा अपने कर्तव्यों का पालन निष्ठा और ईमानदारी के साथ करना होगा।
कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने पदोन्नति प्राप्त मुख्य आरक्षियों से उनके कार्यक्षेत्र की जानकारी ली और यह संदेश दिया कि निरंतर परिश्रम और ईमानदारी से ही सफलता प्राप्त होती है।












