HomeHealth & Fitnessभाजपा महिला मोर्चा का विरोध प्रदर्शन, पुतला फूंक कर जताया आक्रोश

भाजपा महिला मोर्चा का विरोध प्रदर्शन, पुतला फूंक कर जताया आक्रोश

धमतरी । नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करने वाले विपक्षी दलों के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा ने सोमवार को रत्नाबांधा चौक में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला फूंका।

इस दौरान उपस्थित महिला मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के राजनीतिक सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इसके बावजूद है और महिलाओं के सम्मान के खिलाफ है। इस प्रदर्शन में महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद रूपकुमारी चौधरी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनिता यादव, जनपद अध्यक्ष धमतरी अंगिरा ध्रुव, पूर्व जनपद अध्यक्ष प्रियंका सिन्हा, जिला पंचायत सभापति मोनिका देवांगन, पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेमलता नागवंशी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष शुभांक मिश्रा, पार्षद हिमानी साहू, चेलेश्वरी साहू सहित महिला मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments