श्रावस्ती के गिलौला विकासखंड के पिपरा गांव में कई सार्वजनिक हैंडपंप खराब पड़े हैं। उमस भरी गर्मी के बीच लोगों को पेयजल के लिए भटकना पड़ रहा है। किशनू के घर के पास और गांव के तिराहे पर लगे हैंडपंपों के खराब होने से ग्रामीणों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों को दूर से पानी भरकर लाना पड़ रहा है, जिससे भीषण गर्मी में उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं। ये हैंडपंप गांव के तिराहे पर स्थित हैं, जहां लोगों का आना-जाना लगा रहता है, जिससे राहगीरों को भी पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों टी.गाराम शंकर साहू, विनोद और मातबर यादव ने बताया कि लगातार शिकायत के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी इन खराब हैंडपंपों की मरम्मत को लेकर उदासीन बने हुए हैं। इस संबंध में प्रधान प्रतिनिधि राजकुमार आर्य ने जानकारी दी कि खराब हैंडपंपों को चिह्नित कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि जल्द ही एक टीम गठित कर खराब हैंडपंपों की मरम्मत का कार्य शुरू कराया जाएगा। इस कार्य में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
गिलौला में सार्वजनिक हैंडपंप खराब:गर्मी में पेयजल संकट, राहगीर और ग्रामीण परेशान
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












