Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)अवैध खनन पर पुरंदरपुर पुलिस की कार्रवाई:देवपुर गांव से एक लोडर और...

अवैध खनन पर पुरंदरपुर पुलिस की कार्रवाई:देवपुर गांव से एक लोडर और ट्रैक्टर सीज


पुरंदरपुर पुलिस ने अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। देवपुर गांव के पास छापेमारी कर पुलिस ने अवैध खनन में लिप्त एक लोडर और एक ट्रैक्टर को जब्त कर सीज कर दिया। यह कार्रवाई दैनिक भास्कर द्वारा “मझार क्षेत्र में मिट्टी का खनन जोरों पर, विभाग की चुप्पी पर उठ रहे सवाल” शीर्षक से प्रकाशित खबर का संज्ञान लेने के बाद की गई। दैनिक भास्कर ने अपनी खबर के माध्यम से क्षेत्र में चल रहे अवैध खनन की ओर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया था। थानाध्यक्ष मनोज कुमार राय ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि देवपुर गांव के पास अवैध तरीके से मिट्टी का खनन किया जा रहा था। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर एक लोडर और एक ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में लिया और उन्हें सीज कर दिया। थानाध्यक्ष राय ने सख्त चेतावनी दी कि अवैध खनन के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई से अवैध खनन कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments