Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)पुरंदरपुर पुलिस ने अवैध खनन करते लोडर-ट्रैक्टर सीज किए:खनन माफियाओं को सख्त...

पुरंदरपुर पुलिस ने अवैध खनन करते लोडर-ट्रैक्टर सीज किए:खनन माफियाओं को सख्त चेतावनी, अभियान निरंतर जारी रहेगा


महाराजगंज जनपद के पुरंदरपुर थाना क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। पुरंदरपुर पुलिस ने देवपुर गांव के पास छापेमारी कर अवैध खनन में लगे एक लोडर और एक ट्रैक्टर को जब्त कर सीज कर दिया। थानाध्यक्ष पुरंदरपुर मनोज कुमार राय ने बताया कि देवपुर गांव के पास अवैध तरीके से मिट्टी खनन किया जा रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और खनन में इस्तेमाल हो रहे एक ट्रैक्टर और एक लोडर को कब्जे में ले लिया। राय ने खनन माफियाओं को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि अवैध खनन के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments