महराजगंज के पनियरा विकासखंड में मंगलवार को बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर विभिन्न गांवों और नगर पंचायत क्षेत्रों में समारोह आयोजित किए गए, जहां युवाओं ने रैलियां निकालीं और बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाया। महुअवा शुक्ल, औसानी मुजुरी, बैजूडेंहरा, बड़वार, नगर पंचायत पनियरा, खुटहा और खैचा सहित कई गांवों में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इन आयोजनों में डीजे की धुन पर युवा झूमते दिखे, वहीं महिलाओं और बुजुर्गों की भी अच्छी उपस्थिति दर्ज की गई। जयंती समारोहों के दौरान कई स्थानों पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं। बच्चों और युवाओं ने नृत्य तथा अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों का मनोरंजन किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन और समाज के लिए उनके महत्वपूर्ण योगदान पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने ‘शिक्षा शेरनी का वह दूध है, जो पिएगा वही दहाड़ेगा’ जैसे प्रेरणादायक विचारों के माध्यम से लोगों को शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक किया। इस कार्यक्रम में ओमप्रकाश निषाद, अदालती निषाद, भागीरथी प्रसाद, राहुल प्रसाद, सभासद अनिल राय और पिंटू कनौजिया सहित क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। पूरे पनियरा क्षेत्र में अंबेडकर जयंती को लेकर उत्साह का माहौल बना रहा।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
पनियरा में अंबेडकर जयंती पर रैली निकलीं:सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए, बाबा साहब के विचार जन-जन तक पहुंचाए गए
Recent Comments
on Hello world!












