#बस्ती_न्यूज
बस्ती के रुधौली थाना क्षेत्र में युवक ने मंगेतर से रेप किया है। परिवार के बाहर जाने पर युवती घर में अकेली थी। उसे बहाने से मंदिर बुलाया और दुष्कर्म किया। इसके बाद शादी से भी इंकार कर दिया। विराध करने पर लड़की के परिवार को जान से मारने की धमकी दी। 8 जुलाई को शाम 5 बजे पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी राम प्रकाश चौहान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। घटना 5 मई की रात करीब 8 बजे की है। सुरुवार कला स्थित शिव मंदिर परिसर में हुई बताई जा रही है। शिकायत के अनुसार, सिद्धार्थनगर जिले के पथरा बाजार थाना क्षेत्र के अजगरा निवासी 22 साल के राम प्रकाश चौहान की शादी पीड़िता से तय हुई थी। उनका विवाह 23 नवंबर 2026 को होना प्रस्तावित था। आरोप है कि शादी तय होने के बाद युवक ने युवती को एक मोबाइल फोन दिया था, जिसके जरिए दोनों के बीच बातचीत होती थी। पीड़िता के पिता ने बताया कि 5 मई को उनका परिवार एक रिश्तेदार के यहां शादी में गया था। राम प्रकाश चौहान ने युवती को फोन कर सुरुवार कला स्थित शिव मंदिर पर बुलाया। शिकायत में कहा गया है कि मंदिर के बरामदे में आरोपी ने युवती के साथ रेप किया। परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद आरोपी ने शादी का भरोसा दिया, लेकिन बाद में विवाह करने से साफ इनकार कर दिया। विरोध करने और जवाब मांगने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर रुधौली थाना में पुलिस ने 8 जुलाई 2026 को आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
मंदिर बुलाकर मंगेतर से किया रेप:23 नवंबर को थी शादी, आरोपी ने रिश्ता तोड़ा, जान से मारने की धमकी दी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












