बहराइच के नवाबगंज में हिंदू रक्षा दल ने एक मृत गौमाता का धार्मिक रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार किया। गौमाता की मौत बुधवार रात को भक्तापुर गुलरिया स्थित एक गड्ढे में डूबने से हुई थी। हिंदू रक्षा दल के संयोजक मनीष पांडेय को घटना की सूचना मिलने के बाद उन्होंने अपने संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे। गौमाता के शव को जेसीबी मशीन की मदद से गड्ढे से बाहर निकाला गया। इस दौरान हिंदू सुरक्षा सेवा संघ के मंडल अध्यक्ष मनीष पांडे, जलालपुर प्रधान जितेंद्र कुमार, सीता शरण वर्मा, चेतन शर्मा, राजेश कुमार शर्मा, कमल शर्मा, शंकर वर्मा, शिवम शर्मा और महेश पाठक सहित कई लोग मौजूद रहे।
गड्ढे में डूबने से गौमाता की मौत:हिंदू रक्षा दल ने धार्मिक रीति-रिवाज से किया अंतिम संस्कार
RELATED ARTICLES












