विकासखंड मिठौरा के ग्राम सभा टिकर में नवनिर्मित आरसीसी सड़क की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण के मात्र दो महीने के भीतर ही यह टूटकर बिखरने लगी । ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि ग्राम प्रधान ने निर्माण में सीमेंट, बजरी और बालू के निर्धारित मानकों की अनदेखी की। सड़क की ढलाई केवल 1 इंच मोटी कराई गई, जिसके कारण इसकी सतह उखड़ने लगी है। गुणवत्ताहीन सामग्री के उपयोग से सड़क की सतह उखड़ गई है, जिससे आवागमन में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि निर्माण कार्य में संबंधित विभाग द्वारा निर्धारित बीआईएस (BIS) मानदंडों का पालन नहीं किया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, घटिया निर्माण के कारण सड़क कमजोर पड़ गई है और इसमें दरारें व गड्ढे बनने के कारण बिखर गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस मामले की विभागीय जांच कराने और दोषी व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
टिकर में 2 माह में ही टूटी RCC सड़क:जांच की मांग, प्रधान पर लगा गंभीर आरोप
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












