#बस्ती_न्यूज
बस्ती में शुक्रवार शाम एक सड़क हादसे में एक बुजुर्ग रिटायर्ड पेशकार की मौत हो गई। यह घटना कप्तानगंज ब्लॉक के मदनपुरा के पास भिऊरा-कप्तानगंज मार्ग पर हुई। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के एठी डीह निवासी दुर्गा तिवारी (लगभग 70 वर्ष) गोरखपुर जाने के लिए घर से निकले थे। उन्होंने कप्तानगंज में अपना वाहन खड़ा कर बस से आगे जाने की योजना बनाई थी। शाम करीब 5:30 बजे, कप्तानगंज पहुंचने से लगभग एक किलोमीटर पहले, एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल दुर्गा तिवारी को तुरंत कप्तानगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दुर्गा तिवारी अपने पांच भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। वे सरकारी सेवा से रिटायर्ड पेशकार थे। उनकी पत्नी का पहले ही निधन हो चुका था। उनके परिवार में दो बेटे और दो बेटियां हैं। बड़े बेटे गुड्डू देवरिया जिले में कानूनगो के पद पर कार्यरत हैं, जबकि छोटे बेटे सौरभ बनारस में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। उनकी दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है। कप्तानगंज थाना प्रभारी आलोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि आरोपी चालक को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
अज्ञात वाहन की टक्कर से रिटायर्ड पेशकार की मौत:बस्ती के कप्तानगंज ब्लॉक के पास हुआ हादसा, पुलिस जांच में जुटी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












