Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सिसवा-निचलौल मुख्य मार्ग पर रास्ता क्षतिग्रस्त:ग्रामीणों-राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी, मरम्मत...

सिसवा-निचलौल मुख्य मार्ग पर रास्ता क्षतिग्रस्त:ग्रामीणों-राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी, मरम्मत की मांग


सिसवा-निचलौल मुख्य मार्ग से गुरली रामगढ़वा जाने वाला रास्ता बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। सबया होते हुए इस मार्ग पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं, जिससे ग्रामीणों और राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह मार्ग सबया से फायर ब्रिगेड होते हुए गुरली रामगढ़वा तक जाता है। बारिश होने पर इन गड्ढों में पानी भर जाता है, जिससे बाइक और साइकिल सवार अक्सर गिरकर घायल हो जाते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि इस रास्ते से सैकड़ों छात्र-छात्राएं दो अलग-अलग स्कूलों में पढ़ने आते हैं। सड़क की खराब स्थिति और गड्ढों के कारण वे भी कभी-कभी गिरकर चोटिल हो जाते हैं। स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों जैसे अमित यादव, प्रमोद कुमार, हीरालाल, हरेंद्र चौधरी, मोहन गुप्त, राघवेंद्र और शैलेंद्र ने बताया कि सबया से गुरली रामगढ़वा के बीच का यह रास्ता बेहद खराब स्थिति में है। इसके चलते सभी को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments