विकास क्षेत्र इटवा की ग्राम पंचायत बयारी के रमवापुर में लगभग छह महीने पहले बनी सड़क और नाली टूट गई है। इसके कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में लापरवाही बरती गई, जिसके चलते नाली और सड़क क्षतिग्रस्त हो गई हैं। नालियों का गंदा पानी सड़क पर बिखर रहा है और जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण पानी एक ही जगह जमा हो जाता है। इस जलभराव से स्कूली बच्चों और अन्य ग्रामीणों को आवाजाही में काफी दिक्कतें आ रही हैं। जमाल, ढोढे, बहरइची, किल्ली, सुरई, त्रिलोकी, पप्पू, चिंन्कू, राही, इस्लाम सहित कई ग्रामीणों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने जल्द से जल्द सड़क और नाली का सही तरीके से निर्माण कराने की मांग की है।
रमवापुर में 6 माह पहले बनी सड़क-नाली टूटी:ग्रामीणों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया, जल्द मरम्मत की मांग
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












