Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती के भटपुरवा खुर्द में बारिश से रास्ते खराब:लोगों को आने-जाने में...

श्रावस्ती के भटपुरवा खुर्द में बारिश से रास्ते खराब:लोगों को आने-जाने में भारी दिक्कतें, मरम्मत की मांग


श्रावस्ती जिले की इकौना तहसील के ग्राम भटपुरवा खुर्द में लगातार बारिश के कारण कच्चे रास्ते कीचड़ और गड्ढों में तब्दील हो गए हैं। गांव को मुख्य मार्ग से जोड़ने वाली सड़क जगह-जगह धंस गई है, जिससे आवागमन लगभग ठप हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि दूध, सब्जी और जरूरी सामान लाने के लिए उन्हें 2-3 किलोमीटर कीचड़ में पैदल चलना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा दिक्कत स्कूली बच्चों को हो रही है। इकौना और आसपास के स्कूल जाने वाले बच्चे भीगते हुए और फिसलन भरे रास्ते से होकर स्कूल पहुंच रहे हैं। कई अभिभावकों ने बच्चों को घर पर ही रोक दिया है। ग्रामवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि तत्काल रास्ते पर मिट्टी और गिट्टी डलवाकर मरम्मत कराई जाए, ताकि बरसात में राहत मिल सके। पंचायत प्रतिनिधियों ने भी जल्द समाधान का आश्वासन दिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular