Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)पेड़ गिरने से छप्पर ढहा, बच्चे की मौत:बस्ती के परशुरामपुर में हादसा,...

पेड़ गिरने से छप्पर ढहा, बच्चे की मौत:बस्ती के परशुरामपुर में हादसा, दो अन्य घायल

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जिले के परशुरामपुर में तेज बारिश और हवा के कारण एक पीपल का पेड़ छप्पर पर गिर गया। इस हादसे में छप्पर में सो रहे चार वर्षीय विकास की मौत हो गई, जबकि उसके माता-पिता राजू (35) और सुषमा (34) घायल हो गए। रघुनाथपुर गांव के निवासी ये तीनों लोग छप्पर में सो रहे थे, तभी यह घटना हुई। घायलों को तत्काल परशुरामपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें आगे के इलाज के लिए दर्शन नगर, अयोध्या रेफर कर दिया था। रेफर किए जाने के दौरान ही विकास पुत्र राजू की मृत्यु हो गई। परिजन शव को लेकर वापस आ गए हैं, और अब पंचनामे की कार्रवाई की जा रही है। मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments