Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)रुधौली पुलिस ने 5 वारंटियों को किया गिरफ्तार, न्यायालय भेजा

रुधौली पुलिस ने 5 वारंटियों को किया गिरफ्तार, न्यायालय भेजा

बस्ती, 13 जून 2026। जनपद बस्ती के थाना रुधौली पुलिस ने न्यायालय द्वारा जारी वारंटों के अनुपालन में कार्रवाई करते हुए पांच वारंटियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया है।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक बस्ती डॉ. यशवीर सिंह के आदेश पर, अपर पुलिस अधीक्षक श्याम कांत के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी रुधौली कुलदीप सिंह यादव के पर्यवेक्षण में यह अभियान चलाया गया। प्रभारी निरीक्षक रुधौली संजय कुमार दूबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर वारंटियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार किए गए वारंटियों में मोहम्मद मुनीर पुत्र मोहम्मद वकील निवासी बखरिया, अस्पत अली पुत्र हिते निवासी मुडियार, श्यामू गोंड पुत्र हरीनिवास निवासी रुधौली, मुकेश कुमार पुत्र चुन्नीलाल निवासी भूसूड़ी तथा दुर्गेश पुत्र किसाने निवासी हनुमानगंज शामिल हैं।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए रवाना कर दिया गया।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक शिवकुमार यादव, उपनिरीक्षक अष्टभुजा त्रिपाठी एवं मुख्य आरक्षी अमित नायक शामिल रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments