Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)महसी सीट पर जनता की पहली पसंद बनी समाजवादी पार्टी:भाजपा से सुरेश्वर...

महसी सीट पर जनता की पहली पसंद बनी समाजवादी पार्टी:भाजपा से सुरेश्वर सिंह पसंदीदा उम्मीदवार, बसपा से दिनेश शुक्ला मजबूत


बहराइच जिले की महसी विधानसभा सीट पर भाजपा विधायक सुरेश्वर सिंह को जनता ने पसंद नहीं किया है। भास्कर के सर्वे में 60% जनता का मत है कि इन्हें टिकट नहीं मिलना चाहिए। हालांकि भाजपा में उम्मीदवार के रूप में पहली पसंद सुरेश्वर सिंह हैं। यहां पर पार्टी के रूप में सबसे पहली पसंद समाजवादी पार्टी की है। दूसरे नंबर पर भाजपा, तीसरे नंबर पर बसपा है। पार्टीवार देखें तो भाजपा में पहली पसंद सुरेश्वर सिंह हैं। उन्हें 74% लोगों ने पसंद किया है। जबकि अखंड प्रताप सिंह को 11% लोगों ने मतदान किया है। समाजवादी पार्टी की बात करें तो देवेश चंद्र मिश्रा 95 प्रतिशत लोगों की पहली पसंद के रूप में उभरे हैं। अवधेश वर्मा को 3 प्रतिशत और के.के. ओझा को 1 प्रतिशत लोगों ने पसंदीदा उम्मीदवार माना हैं। बहुजन समाज पार्टी के संभावित उम्मीदवारों में दिनेश शुक्ला को 56 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया है, जबकि अरविंद अवस्थी को 11 प्रतिशत लोगों ने पार्टी का संभावित उम्मीदवार माना है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments