बयारा, डुमरियागंज तहसील क्षेत्र का समड़ा से चौकनिया को जोड़ने वाला मार्ग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। लगभग 3 किलोमीटर लंबा यह मार्ग बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो चुका है, जिससे पैदल और दोपहिया वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, सड़क इतनी खराब है कि इस पर चलना जोखिम भरा हो गया है। लोग इस मार्ग से जाने से कतराते हैं और भारतभारी चौकनिया तक पहुंचने के लिए दूसरे, लंबे रास्तों का उपयोग करने को मजबूर हैं। यह सड़क चौकनिया और समड़ा जैसे कई गांवों को बस्ती-डुमरियागंज मुख्य मार्ग से जोड़ती है। राहगीरों का कहना है कि पिछले लगभग एक साल से सड़क पर सिर्फ गिट्टी पड़ी हुई है। इस गिट्टी के कारण अक्सर राहगीर चोटिल हो जाते हैं। क्षेत्र के अब्दुल कलाम, अब्दुल मन्नान, मोहम्मद इलियास, प्रमोद कुमार, संजय यादव, राकेश शर्मा, अकरम अली और अनवर अली सहित कई ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों से इस सड़क की तत्काल मरम्मत की मांग की है।
समड़ा-चौकनिया मार्ग गड्ढों में तब्दील:3 किलोमीटर की सड़क पर चलना हुआ मुश्किल
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












