विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ‘एक पेड़ माँ के नाम’ कार्यक्रम के तहत विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों और बच्चों ने भाग लिया। ग्राम पंचायत रामनगर गुलहरिया में प्रधान नरेंद्र कुमार वर्मा, ग्राम सिसैया में प्रधान प्रतिनिधि शशि भूषण वर्मा और क्षेत्र पंचायत सदस्य मोहन लाल सहित ग्रामीण व वनकर्मी उपस्थित रहे। यहां जामुन के 10, अर्जुन के 15, अमरूद के 5, आम के 2, पीपल के 5, बरगद के 5, पाकड़ के 10 और आँवला के 20 पौधे रोपित किए गए। इसी क्रम में ग्राम पंचायत निधि नगर संकल्पा में भी पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें प्रधान प्रतिनिधि चौधरी चरण सिंह, अमरेंद्र वर्मा, शुभम त्रिपाठी, भाजपा बूथ अध्यक्ष अनिल तिवारी और बाबादीन यादव सहित कई लोग मौजूद रहे। यहां जामुन, अर्जुन, अमरूद, आम, पीपल, बरगद, पाकड़, आँवला और सेमल जैसे विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए।
बहराइच में पर्यावरण दिवस पर कई स्थानों पर हुआ पौधारोपण:रामनगर, निधि नगर सहित विभिन्न गांवों में लगाए गए फलदार और छायादार वृक्ष
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












