Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)महराजगंज की बड़ी नहर में डॉल्फिन की तलाश जारी:लखनऊ से पहुंची विशेषज्ञ...

महराजगंज की बड़ी नहर में डॉल्फिन की तलाश जारी:लखनऊ से पहुंची विशेषज्ञ टीम और डॉल्फिन एंबुलेंस रेस्क्यू में जुटी, तड़के 3 बजे से चला सर्च ऑपरेशन


श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के धर्मौली स्थित बड़ी नहर में देखी गई डॉल्फिन को सुरक्षित निकालने के लिए रविवार तड़के करीब तीन बजे से वन विभाग और प्रशासन की संयुक्त टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है। डॉल्फिन के संभावित स्थानों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है, ताकि उसके दिखाई देते ही प्रशिक्षित टीम वैज्ञानिक तरीके से उसका रेस्क्यू कर सुरक्षित जलाशय में छोड़ सके। रेस्क्यू अभियान में गोरखपुर के डीएफओ शुभम सिंह, कुशीनगर के डीएफओ, एसडीओ समेत वन विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद हैं। वहीं लखनऊ से पहुंची डॉल्फिन एंबुलेंस की विशेषज्ञ टीम और वन्यजीव विशेषज्ञ भी अभियान में सक्रिय रूप से जुटे हैं। वन विभाग का कहना है कि डॉल्फिन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और उसका रेस्क्यू पूरी तरह वैज्ञानिक मानकों के अनुसार किया जाएगा। खबर लिखे जाने तक डॉल्फिन का नया लोकेशन नहीं मिल सका था और सर्च अभियान जारी था। लोगों से सहयोग की अपील प्रशासन ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे नहर के आसपास अनावश्यक भीड़ न लगाएं और रेस्क्यू अभियान में लगी टीम का सहयोग करें, ताकि अभियान में किसी तरह की बाधा न आए।सर्च ऑपरेशन के दौरान सामने आई एक तस्वीर भी चर्चा का विषय बन गई है। तस्वीर में गोरखपुर वन विभाग के डीएफओ शुभम सिंह के साथ वन दरोगा बलराम कुमार गौंड उनके लिए छतरी पकड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर पर उठ रहे सवाल, विभाग का जवाब बाकी तस्वीर सामने आने के बाद लोगों के बीच यह चर्चा शुरू हो गई है कि क्या वन विभाग के फील्ड स्टाफ की जिम्मेदारियों में अधिकारियों के लिए छतरी पकड़ना भी शामिल है, या फिर यह मौके की परिस्थितियों में किया गया सामान्य सहयोग था। हालांकि, इस मामले में वन विभाग की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया या स्पष्टीकरण जारी नहीं किया गया है। ऐसे में यह तस्वीर चर्चा का विषय बनी हुई है और विभाग के पक्ष का इंतजार किया जा रहा है।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments