महराजगंज जनपद के ठूठीबारी थाना परिसर में रविवार को विभिन्न मुकदमों में जब्त की गई अवैध शराब को नष्ट किया गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण में संपन्न हुई। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट महराजगंज के आदेश के बाद यह विनष्टीकरण प्रक्रिया पूरी की गई। इस दौरान तहसीलदार निचलौल अमित सिंह और क्षेत्राधिकारी निचलौल रवीन्द्र कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह के नेतृत्व में एक टीम ने आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज मुकदमों से संबंधित शराब को नष्ट कराया। पुलिस के अनुसार, ठूठीबारी थाने में कुल 17 मुकदमों से संबंधित 381.93 लीटर अवैध शराब नष्ट की गई। इसमें 246.6 लीटर नेपाली शराब, 5.5 लीटर कंट्री बलवली, 44 लीटर बीयर, 80.5 लीटर अंग्रेजी शराब और 5.58 लीटर अन्य अंग्रेजी शराब शामिल थी। यह पूरी प्रक्रिया प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में विधिवत संपन्न हुई। अधिकारियों ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान जारी रहेगा और तस्करी तथा अवैध कारोबार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
महराजगंज के ठूठीबारी थाने में 381.93 लीटर अवैध शराब नष्ट:17 मुकदमों से संबंधित शराब का प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में विनष्टीकरण
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











