सिसवा नगरपालिका के चित्रगुप्त नगर वार्ड स्थित प्राचीन शनि मंदिर में शनिवार को शनि जयंती मनाई जाएगी। इस अवसर पर आकर्षक झांकियां, भजन संध्या और विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। समाजसेवी गिरधारी केडिया, अवध किशोर सुल्तानिया और मंदिर के पुजारी सुभाष जोशी ने इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मंदिर के गर्भगृह में शनिदेव की आकर्षक झांकी सजाई जाएगी। शाम सात बजे दीप प्रज्ज्वलन और पूजा-पाठ के साथ भजन संध्या का शुभारंभ होगा। इस भजन संध्या में अंतर्राष्ट्रीय भजन गायक अमित अंजन सहित स्थानीय भजन गायक अपनी प्रस्तुतियां देंगे। देर रात आरती के बाद भंडारे में महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा, जिसके साथ ही कार्यक्रम का समापन होगा।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
सिसवा में धूमधाम से मनाई जाएगी शनि जयंती:अंतर्राष्ट्रीय भजन गायक देंगे प्रस्तुति, भंडारे का भी होगा आयोजन
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












