#बस्ती_न्यूज
शनिवार को जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज का बस्ती जनपद की सीमा पर जोरदार स्वागत किया गया। उनका अभिनंदन विक्रमजोत राष्ट्रीय राजमार्ग पर घघौवा चौकी और विक्रमजोत स्थित अवधेश सिंह ढाबा पर हुआ। सपा कार्यकर्ताओं और उनके अनुयायियों ने दिन में करीब 11:30 बजे घघौवा सीमा पर उनका स्वागत किया। विक्रमजोत स्थित अवधेश सिंह होटल पर भी शंकराचार्य का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्होंने अपने उद्बोधन में गौ माता की महत्ता, गौ रक्षा और सनातन संस्कृति में उनके स्थान पर विस्तार से प्रकाश डाला। शंकराचार्य ने गौ संरक्षण को भारतीय संस्कृति और आस्था से जुड़ा एक महत्वपूर्ण विषय बताया। उन्होंने यह भी कहा कि मौजूदा सरकार गौ माता को केवल “पशु” के रूप में देखती है, जबकि सनातन परंपरा में गौ माता को पूजनीय और मातृस्वरूप माना गया है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का बस्ती सीमा पर स्वागत:गौ माता की महत्ता बताया, गौ रक्षा पर प्रकाश डाला
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Home
on Hello world!












