Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती डीएम ने जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण:दवा रजिस्टर में मिली कमियां,...

श्रावस्ती डीएम ने जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण:दवा रजिस्टर में मिली कमियां, 24 घंटे में जांच रिपोर्ट देने; दोबारा कमी मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी


श्रावस्ती की जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की गहन समीक्षा की। दवा वितरण, साफ-सफाई, इमरजेंसी सेवाओं और जांच व्यवस्था में कई कमियां मिली, जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिए। दवा वितरण कक्ष के निरीक्षण मे स्टोर में एक्सपायरी दवाएं न रखने और समय सीमा पूरी होने पर उन्हें तुरंत हटाने के निर्देश दिए। उपस्थिति पंजिका और स्टॉक रजिस्टर की जांच में कई दवाओं और सामग्रियों का सही अंकन नहीं मिला। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को स्टॉक रजिस्टर नियमित रूप से अपडेट करने के निर्देश दिए गए। एसएनसीयू वार्ड में 8 और लेबर रूम में 4 मरीज भर्ती पाए गए। साफ-सफाई के मानकों का पालन करने के निर्देश जिलाधिकारी ने जन्म-मृत्यु दर की जानकारी ली और निर्देश दिया कि भर्ती मरीजों तथा गर्भवती महिलाओं को खान-पान, दवा, इलाज और टीकाकरण की समुचित सुविधा उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने साफ-सफाई के मानकों का कड़ाई से पालन करने पर भी जोर दिया। पीएनसी वार्ड में साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक पाई गई, लेकिन पुरुष और महिला वार्ड सहित अस्पताल के कई अन्य हिस्सों में गंदगी मिली। इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रतिदिन साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए। डायलिसिस वार्ड में 2 मरीज भर्ती थे, जहां उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली गई। पैथोलॉजी के निरीक्षण में 340 सैंपल लिए जाने की जानकारी मिली। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी मरीजों को जांच के 24 घंटे के भीतर रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए।उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को दो दिन के भीतर सभी कमियों का निस्तारण कर अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए। दवा व जांच की सुविधा शीघ्र उपलब्ध कराई इमरजेंसी वार्ड के निरीक्षण में 3 मरीज भर्ती पाए गए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि इमरजेंसी में चिकित्सकों की उपस्थिति हर हाल में सुनिश्चित की जाए और मरीजों को प्राथमिकता के आधार पर दवा व जांच की सुविधा शीघ्र उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दोबारा निरीक्षण में कमियां पाई गईं,तो संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मरीजों और उनके तीमारदारों से भी बातचीत की। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं आमजन तक पहुंचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments