Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सोनहा पुलिस ने चार वारंटी गिरफ्तार किए:विभिन्न मामलों में वांछित अभियुक्तों को...

सोनहा पुलिस ने चार वारंटी गिरफ्तार किए:विभिन्न मामलों में वांछित अभियुक्तों को न्यायालय भेजा गया।

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जिले की सोनहा पुलिस ने दिनांक 30 अप्रैल 2026 को विभिन्न आपराधिक मामलों में वांछित चार वारंटियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बस्ती डॉ. यशवीर सिंह द्वारा चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत की गई। अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत और क्षेत्राधिकारी रुधौली कुलदीप सिंह यादव के कुशल निर्देशन में थानाध्यक्ष सोनहा महेश सिंह के नेतृत्व में यह गिरफ्तारी हुई। गिरफ्तार किए गए वारंटी भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 323, 504, 147, 148, 325, 506 और अनुसूचित जाति/जनजाति अधिनियम (SC/ST Act) की धारा 3(1) द से संबंधित विभिन्न मुकदमों में वांछित थे। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में ग्राम आमा निवासी रघुवंश (पुत्र गब्बूलाल, उम्र 35 वर्ष) और प्रेमनाथ (पुत्र स्वर्गीय राम चन्दर, उम्र 41 वर्ष) शामिल हैं। इनके अलावा, परसाखुर्द बुजुर्ग दरियापुर जंगल निवासी राम किशोर (पुत्र राम सुरेमन, उम्र लगभग 58 वर्ष) और बेदौली उर्फ दुबौली निवासी प्रेमचन्द्र चौधरी उर्फ सोनू (पुत्र कृष्णा प्रसाद चौधरी, उम्र करीब 33 वर्ष) को भी गिरफ्तार किया गया है। इस गिरफ्तारी अभियान में चौकी इंचार्ज असनहरा उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार, उपनिरीक्षक ओम प्रकाश यादव, उपनिरीक्षक जय प्रकाश तिवारी, उपनिरीक्षक देवमुनि सिंह, हेड कांस्टेबल विनोद कुमार, हेड कांस्टेबल दिनेश चंद्र यादव, हेड कांस्टेबल विनय जयसवाल, हेड कांस्टेबल शैलेंद्र दूबे और कांस्टेबल बसंत गोड़ शामिल थे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments