Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)एसपी ने घूसखोरी के आरोप में तीन पुलिसकर्मी निलंबित किए:दीवान समेत परसरामपुर...

एसपी ने घूसखोरी के आरोप में तीन पुलिसकर्मी निलंबित किए:दीवान समेत परसरामपुर थाने के कर्मियों पर विभागीय जांच शुरू

#बस्ती_न्यूज

बस्ती में पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। परसरामपुर थाने के एक दीवान समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। रिश्वत मांगने के आरोपों की प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद यह कदम उठाया गया। निलंबित किए गए पुलिसकर्मियों में दीवान जगत नारायण यादव, आरक्षी आनंद यादव और आरक्षी बृजभूषण सिंह शामिल हैं। इन पर एक मामले में घूस मांगने का आरोप लगा था। पीड़ित ने साक्ष्यों के साथ उच्चाधिकारियों से शिकायत की थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि ये पुलिसकर्मी अपने पद का दुरुपयोग कर अवैध वसूली का दबाव बना रहे थे। दो दिन पूर्व एक वीडियो भी वायरल हुआ था। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने गोपनीय जांच कराई। जांच में आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए, जिसके बाद बुधवार को तीनों पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया और विभागीय जांच के आदेश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार और अनुशासनहीनता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग की छवि धूमिल करने वाले कर्मियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। मामले की विस्तृत जांच कर दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। एक साथ तीन पुलिसकर्मियों के निलंबन से स्थानीय पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments