Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)अखिलेश का जन्मदिन पर्यावरण बचाओ दिवस के रूप में मनेगा:बहराइच जिले की...

अखिलेश का जन्मदिन पर्यावरण बचाओ दिवस के रूप में मनेगा:बहराइच जिले की सात विधानसभा में आयोजित होंगे विशेष कार्यक्रम


बहराइच में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन ‘पर्यावरण बचाओ दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर पार्टी कार्यालय पर एक बैठक आयोजित की गई। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव ने बताया कि भूमंडलीकरण के कारण धरती का तापमान लगातार बढ़ रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए अखिलेश यादव ने अपने जन्मदिन को पर्यावरण बचाओ दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। इसके तहत 1 से 7 जुलाई तक सपा कार्यकर्ता, नेता और पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में नीम, बरगद, पीपल और अन्य छायादार वृक्षों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करेंगे। इस दौरान ‘पीडीए’ (प्रेम, दया, अपनापन) का संदेश गांव-गांव तक पहुंचाया जाएगा।
भाजपा द्वारा पैदा किए गए भय, आतंक और घृणा के वातावरण को खत्म कर भाईचारा बनाए रखने पर जोर दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त, सभी सातों विधानसभा क्षेत्रों में ‘पीडीए भंडारा’ का भी आयोजन किया जाएगा। बैठक में पूर्व कैबिनेट मंत्री यासर शाह, विधायक कैसरगंज आनंद यादव, पूर्व विधायक के.के. ओझा, पूर्व विधायक रमेश गौतम, पूर्व सांसद सावित्रीबाई फुले, जिला महासचिव सुनील निषाद, जिला उपाध्यक्ष जफर उल्ला खां, देवेश चंद्र मिश्र, उत्तम सिंह, अनिल यादव, सपा नेता अक्षयवर नाथ कनौजिया, अवधेश वर्मा, दिनेश लोधी, नंदेश्वर नंद यादव, विधानसभा अध्यक्ष अयोध्या सोनी, गौरव यादव, जवाहर यादव, राम सुरेश यादव, शैलेश सिंह शैलू, जिला सचिव आनंद यादव, मो. तारिक अंसारी, जी.एस. निरंजन, राजेश चौधरी, गाजी इमाम आला, महिला सभा अध्यक्ष मन्नू देवी सहित कई अन्य पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments