श्रावस्ती जिले के दिकौली ग्राम सभा में नाग पंचमी के अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना की गई। मोटे बाबा स्थान पर भक्तों ने भगवान नाग-नागिन की आराधना की। इस दौरान भक्तों ने भगवान भोलेनाथ को दूध, चना और अक्षत अर्पित किए। ग्रामवासियों ने अपनी और सभी की रक्षा के लिए भगवान से प्रार्थना की और मनोकामनाएं पूरी होने की अर्जी लगाई। यह धार्मिक स्थल सोनवा थाना क्षेत्र के गिलौला ब्लॉक में स्थित है। यह स्थान श्रावस्ती जिले के दिकौली ग्राम सभा का एक महत्वपूर्ण केंद्र है। नाग पंचमी के दिन घरों में नाग-नागिन की पूजा की जाती है। लोग अपने घरों के चारों ओर गोबर का लेप लगाकर उसके बीच में गोला बनाते हैं और उसमें ‘नाग पंचमी’ लिखते हैं, जिसे घरों की रक्षा के लिए किया जाता है। इस दिन घुघरी चना बांटने की भी परंपरा है। हिंदू धर्म में यह त्योहार सावन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। इस बार नाग पंचमी सोमवार को पड़ने से इसका महत्व और बढ़ गया, क्योंकि सोमवार भगवान शंकर को समर्पित है और इस त्योहार में भी उनकी पूजा होती है। स्थानीय भक्तों में रमेश, सुजीत, राजन, किसुन, नीरज, राम रूप, राधेश्याम और चंदा सहित कई लोगों ने बताया कि वे हर साल इस स्थान पर पूजा करने आते हैं।
श्रावस्ती में नाग पंचमी पर विशेष पूजा:दिकौली के मोटे बाबा स्थान पर भक्तों ने नाग-नागिन की आराधना की
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Home
on Hello world!












