UP: सावन के तीसरे सोमवार को बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए रविवार की देर रात से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। नगर से बड़ी संख्या में कांवड़िए और श्रद्धालु पैदल यात्रा कर वाराणसी के काशी विश्वनाथ धाम के लिए रवाना हुए। रास्ते में हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा।
श्रद्धालुओं की सुविधा और सेवा के लिए विभिन्न सामाजिक सेवा संस्थाओं और स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पैदल यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह शरबत, पानी और प्रसाद का वितरण किया गया। सेवा शिविरों में मौजूद लोगों ने श्रद्धालुओं को गर्मी और थकान से राहत दिलाने के लिए पेय पदार्थ उपलब्ध कराए।
Also Read: मथुरा: 32 फीट के स्वर्ण-रजत हिंडोले में झूले बांकेबिहारी मंदिर, जयकारों से गूंजा मंदिर
बाबा विश्वनाथ के दर्शन की आस्था में श्रद्धालु लंबी दूरी तय करते हुए पैदल वाराणसी की ओर रवाना हुए। युवाओं के साथ बुजुर्ग और अन्य श्रद्धालु भी भक्ति भाव के साथ यात्रा में शामिल रहे।
वहीं, नागरिक सुरक्षा दल भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तरह सक्रिय रहा। ओम प्रकाश चौबे, रंजीत प्रमाण, राकेश तिवारी, कुंदन शर्मा, मनीष कुमार, हर्षित कुमार गौतम, अनिल कुमार, रवि भारती, अरुण राय, हरिके सिंह, अरुण कुमार, कन्हैया केसरी, सतीश कुमार, वासुदेव सिंह और मिथिलेश तिवारी सहित अन्य स्वयंसेवकों ने व्यवस्था संभालने में सहयोग किया।
पुलिस प्रशासन भी श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह मुस्तैद रहा। भीड़ को नियंत्रित करने, यातायात व्यवस्था बनाए रखने और श्रद्धालुओं को सुरक्षित मार्ग उपलब्ध कराने के लिए पुलिसकर्मी लगातार निगरानी करते रहे। सावन के तीसरे सोमवार पर नगर से लेकर वाराणसी तक पूरा माहौल शिवभक्ति में सराबोर नजर आया।
#उत्तरप्रदेश #उत्तरप्रदेशन्यूज़ #यूपीन्यूज़ #UPNews #UttarPradeshNews #HindiNews #BreakingNews #आजकीखबर #ताज़ाखबर #यूपीसमाचार













