#बस्ती_न्यूज
बस्ती में शुक्रवार देर रात कोतवाली थाना क्षेत्र के बड़ेवन ओवरब्रिज पर एक सड़क हादसा हो गया। यहां खड़े एक इंडेन ऑयल टैंकर में पीछे से तेज रफ्तार पिकअप वाहन घुस गया। इस टक्कर में पिकअप का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में फंस गया। हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली बस्ती पुलिस और हरैया फायर सर्विस की टीम रेस्क्यू उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची। फायर कर्मियों ने बैट्री ऑपरेटेड हैंड कटर का उपयोग कर पिकअप का हिस्सा काटा और चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। घायल चालक की पहचान बाराबंकी निवासी विपिन यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह पिकअप में टमाटर लादकर गोरखपुर जा रहा था। पुलिस ने घायल विपिन को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजा, जहां उसका इलाज जारी है। इस हादसे के कारण कुछ देर तक हाईवे पर यातायात भी प्रभावित रहा।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में टैंकर से टकराई तेज रफ्तार पिकअप:चालक गंभीर घायल, ओवरब्रिज पर हुआ हादसा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












