Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)स्टेशन अधीक्षक ने विश्व पर्यावरण दिवस पर सफाई की:बस्ती रेलवे स्टेशन पर...

स्टेशन अधीक्षक ने विश्व पर्यावरण दिवस पर सफाई की:बस्ती रेलवे स्टेशन पर यात्रियों से स्वच्छता की अपील

#बस्ती_न्यूज

मंगलवार को बस्ती रेलवे स्टेशन पर विश्व पर्यावरण दिवस अभियान के तहत स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य निरीक्षक बस्ती के नेतृत्व में निविदा स्वच्छता कर्मचारियों ने यात्रियों के बीच ‘पेड़ लगाएं, जीवन बचाएं’ और ‘अपना कूड़ा कूड़ेदान में डालें’ जैसे नारों के साथ जन जागरूकता रैली निकाली। अभियान के तहत, स्टेशन अधीक्षक, स्वास्थ्य निरीक्षक, चल टिकट निरीक्षक, खान-पान विक्रेता और निविदा स्वच्छता कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से स्टेशन परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। सभी ने मिलकर साफ-सफाई में योगदान दिया। स्वास्थ्य निरीक्षक बस्ती ने उपस्थित सभी लोगों को कचरा पृथक्करण (वेस्ट सेग्रीगेशन) के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने खान-पान विक्रेताओं को डस्टबिन के रंग के अनुसार कूड़ा डालने के निर्देश दिए और उनसे यात्रियों को भी सही प्रकार से कूड़ा निस्तारित करने के लिए प्रेरित करने को कहा। इस अवसर पर स्टेशन अधीक्षक नसीम अहमद, स्वास्थ्य निरीक्षक हरिशंकर, चल टिकट निरीक्षक अभिषेक कुमार, निविदा सुपरवाइजर अमरनाथ पाठक सहित राहुल, श्याम सुंदर, महेंद्र, विजय, जगराम, प्रभावती, आशा देवी, जयकुमार, रेखा और मीना देवी आदि उपस्थित रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments